गोप ने किया दंगल का उद्घाटन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम बेरानामऊ मंझारी में ग्राम प्रधान शेर बहादुर चौहान, द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में आयोजित कुश्ती दंगल का उद्घाटन सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने फीता काट कर किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में ग्रामीण खेलो का सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया है अखिलेश यादव ने ग्रामीण क्रिकेट लीग का आयोजन किया। राजधानी में इकाना स्टेडियम बनवाया और प्रत्येक वर्ष सैफई में आल इंडिया कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। पूरे प्रदेश में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो रामनगर में दर्जनों ग्रामीण स्टेडियम बनवाए जायेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, प्रमुख ज्ञानू सिंह, राजन सिंह, अतीक चौधरी, पारस चौहान, जय सिंह, यादव, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

