प्रधानमंत्री के कृषि कानून वापस लेने का फैसला स्वागत योग्य : कुलदीप मिश्रा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानून को वापस लेकर एतिहासिक काम किया है। प्रधानमंत्री के इस कदम का समाजसेवी कुलदीप मिश्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले पर हार्दिक स्वागत वंदन करता हूँ एवं दिल की गहराइयों से धन्यवाद देता हूँ। प्रधानमंत्री हमेशा रात- दिन मात्र अपने देश के बारे मे व देश के हर एक नागरिक के बारे मे सर्वप्रथम सोचते है। यह उनकी सोच का ही नतीजा है कि आज विष्व मे भारत देश प्रथम स्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा इस कानून को प्रधानमंत्री द्वारा वापस लिए जाने के एक फैसले पर प्रधानमंत्री ने एक झटके में कुछ किसान नेता जो किसानों को भड़काकर अपना रोजगार बना लिए थे और विपक्षी दलो के साथ मिलकर दंगा करवाने का काम करते थे उनका आज मुह बंद करके उन्हें बेरोजगार कर दिया। क्योंकि कुछ की काफी दिन से इसी राजनीति से दुकान चल रही थी और विपक्षी दल चुनाव सामने आता देख इसी के सहारे जनता और किसानो को गुमराह करके भाजपा के वोटबैंक मे सेंध लगाने में जुटी थी। उन्होंने कहा मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि इस कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही रोक लगा दी थी परंतु आज तक इस कानून की आड़ में कुछ नेताओं की दुकान चल रही थी। परन्तु प्रधानमंत्री ने गुरुनानक जी के पवित्र प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों के किसानो के लिए इस तीनों कृषि कानून को वापस लेना बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। इस पवित्र मौके पर प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर किसानो से अपील की है कि सभी किसान अब लोगों के बरगलाने मे ना आए सभी अपने खेतों में जाये और अपना काम करें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

