राजनाथ ने किया केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द फैसले का किया स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों की जीत करार दिया है। विदित हो कि लगभग 14 माह चले किसान आंदोलन में करीब दस से अधिक बार सांकेतिक उपवास किया और अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाई। श्री शर्मा कहा कि लंबे समय बाद मोदी सरकार की आंखें खुली हैं। प्रधानमंत्री ने कृषि कानून को वापस लेने में थोड़ा विलंब किया। जिस कारण देश में कटुता का वातावरण बढ़ा। इस गलती की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी विचार करना चाहिए। और मृतक किसानों के परिजनों के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि नए कानून से कार्पारेट घरानों एवं बिचौलियों को फायदा होता, जिससे उनकी कमर टूट जाती। वैसे भी खेती- किसानी अब खाद, बीज एवं डीजल की महंगाई के कारण घाटे का सौदा बन चुका है। किसान कानून को रद किये जाने का फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। वक्त रहते यदि बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके दुष्परिणाम होंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!