…..पुलिसकर्मियों का 18 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी पुलिस लाइन सभागार में प्रचलित यूपी 112 में नामित पुलिसकर्मियों का 18 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन-

पुलिस लाइन सभागार में दिनांक-08.11.2021 से यू0पी0-112 जनपद बाराबंकी में नामित पुलिस कर्मियों की फ्रेशर ट्रेनिंग करायी जा रही थी। यू0पी0-112 की आपातकालीन सेवा के फर्स्ट रेस्पाण्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 29 पुलिस कर्मियों/प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमडीएसएल श्री प्रदीप कुमार अवस्थी व श्री गोविंद जरगर एमडीएसएल मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा तकनीकी कौशल, वयस्क मनोविज्ञान, संचार कौशल, विवाद तथा विवाद प्रबन्धन, महिला सम्बन्धी मुद्दे, बच्चों से सम्बन्धित मुद्दे, वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित मुद्दे, बौद्धिक अशक्त व्यक्तियों से सम्बन्धित मुद्दे, पर्यटन सम्बन्धी मुद्दे, यातायात प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, प्रमुख कानूनी प्रावधान व तनाव प्रबन्धन, बेसिक टेक्टिस कोर्स पर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह यू0पी0-112 जनपद बाराबंकी, निरीक्षक जिला प्रशिक्षण इकाई श्री संजय गुप्ता, उप निरीक्षक रश्मि यादव, मुख्य आरक्षी राम दौर सरोज, महिला आरक्षी पारुल सिंह का अतुलनीय योगदान रहा ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!