अलीगढ़ः 60 प्रतिशत वोट हमारा, 40 प्रतिशत में भी बंटवारा :केशव प्रसाद मौर्य

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा संचालन समिति के पदाधिकारियों से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव चुनौती मानकर लड़ें । यह 2014 एवं 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है। चुनाव में 100 में से 60 प्रतिशत वोट हमारा है। 40 प्रतिशत में बंटवारा है और इस बंटवारे में भी हम हैं। मौर्य ने कहा कि अगले 40 साल तक देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी। विपक्ष कमजोर हो रहा है।आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसॉर्ट में अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज) की विधान सभा संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। उससे बड़ा कोई गठबंधन नहीं हो सकता। अति आत्मविश्वास में हम लोग छह सीटें हार गए अन्यथा आंकड़ा 70 के पार होता। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में हम जीत रहे हैं, यह सच है। 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, यह भी सत्य है। 2014 और 2019 से इस बार ज्यादा वोट मिलेंगे। 51 प्रतिशत वोट 2019 में पाए थे। नौ प्रतिशत वोट बढ़ चुका है। इसमें और वृद्धि करना है।

 

Don`t copy text!