शिवसेना जिला कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शिवसेना जिला कोर कमेटी की बैठक देवां रोड़ सोमैय्या नगर कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव,सदस्यता अभियान व विधानसभा समन्वयक नियुक्त करने पर चर्चा की गई। बैठक की मुख्य अतिथि भवानी सेना अयोध्या मंडल प्रमुख सविता श्रीवास्तव ने भी इस मौके पर शिवसैनिकों को आवश्यक निर्देश दिये। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहाकि जिले में शिवसेना मजबूती से विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी करेंगी इसके लिये सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के कैंप लगाकर शिवसैनिक तैयार करे और चुनाव तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर मनोज विद्रोही ने विधानसभा समन्वयकों की नियुक्ति की। जिसमे जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि को जैदपुर, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल को बाराबंकी, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी को कुर्सी, जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल को रामनगर विधानसभा का समन्वयक बनाया। इसके अतिरिक्त नगर के लइया मंडी निवासी शिवसेना जिला प्रधान महासचिव संजय शर्मा को बाराबंकी विधानसभा व गोंडियन पुरवा मजरे टांडा निजाम अली तहसील फतेहपुर निवासी कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत को कुर्सी विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसका सभी शिवसेना पदाधिकारियो ने स्वागत किया और फूल मालाओं से चयनित प्रत्याशियों का सत्कार किया बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव पं संजय शर्मा ने किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

