निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिवेदीगंज के लक्ष्मनपुर पंचायत भवन में शैल सेवा संस्थान द्वारा संचालित आशुतोष नेत्र केंद्र द्वारा निरूशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क नेत्र शिविर त्रिवेदीगंज ग्राम प्रधान अरुण शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, हरिनाम रावत के द्वारा आयोजित कराया गया। जिसमें कई गांवों के लोगों का निरूशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 265 से ज्यादा मरीजों का नेत्र परीक्षण कर दवा एवं 68 लोगों को निरूशुल्क चश्मा वितरित किया गया। वही 17 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण आदि की सुविधा भी दी जाएगी। नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ0 नारायण द्विवेदी ने बताया कुल 265 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया हैं। जिन मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए समय व दिन बता दिया गया हैं, जिन्हें निरूशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। इस मौके पर नेत्र परीक्षण शिविर में पहुंचकर भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लाभ उठाया हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!