सफाईकर्मियां की फौज, गांव में गंदगी का अम्बार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
हैदरगढ बाराबंकी। एक तरफ सरकार स्वच्छता कर्मियों की लंबी फौज तैनात की है। और प्रति माह लाखों रुपए उनके वेतन पर खर्च कर रही है। तो वहीं दुसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते विकासखंड त्रिवेदीगंज अन्तर्गत गांवों की सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है जिसका जीता जागता उदाहरण विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिवेदीगंज में कभी भी आकर देखा जा सकता है। ग्रामीणों की माने तो यहां पर विगत तीन दिनों से साफ सफाई न होने से गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। जलनिकासी के लिए बनी नालियां कूड़े कचरे से भारी पड़ी है और बजबजा रही है और गन्दगी से भरी नालियों से उठती हुई दुर्गंध किसी अनहोनी की आशंका प्रकट कर रही है। तो वहीं दुसरी ओर संक्रमित बीमारियां फैलने के खतरे से भी इंकार नही किया जा सकता है। लेकिन जिम्मेदार साफ-सफाई को लेकर कतई गंभीर नहीं है वही इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी का कहना है कि गांव में जो सफाई कर्मी दिनेश तैनात है जिसके चलते वहां पर साफ सफाई व्यवस्था प्रभावित नही हैं यदि ऐसा है तो साफ सफाई कराई जाएगी। परन्तु प्रश्न उठता क्या जिम्मेदारों द्वारा अपने कर्तव्यों का सही र्निवाहन नहीं किया जा रहा है। और प्रदेश सरकार को फर्जी रिपोर्ट देकर गुमराह किया जा रहा है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

