सपा का हर बूथ अध्यक्ष हमारे लिये सर्वोपरि : गोप

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। रविवार को विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम फिरोजपुर में समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अतीक चौधरी की अध्यक्षता में बूथ कमेटी के अध्यक्षों एवं उनके सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता रामनाथ मौर्य ने किया। इस मौके पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बूथ कमेटी के अध्यक्षों एवं उनके सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष हमारे लिए सर्वापरि है इन्हीं के परिश्रम से हम जैसे लोग विधायक और सांसद बनते हैं। पूर्व मंत्री श्री गोप ने आए हुए बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं उनके सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी का झंडा टोपी तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नसीम कीर्ति, अतीक चौधरी, पारस चौहान, हशमत अली गुड्डू, राकेश चौहान आदि सपाई मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!