यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक आखिर कौन होगा ज़िम्मेदार?
Abdul mueed Suhail Ahmad Ansari Smnews24times
छात्रों के भविष्य से लगातार खिलवाड़ हो रहा है कैसे हो जाता है पेपर लीक उठ रहे हैं जनता में कई तरह के सवाल
बाराबंकी। आज 28 नवंबर को आयोजित होने वाली दो पालियो की यूपी टीईटी की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित हो गई है, वहीं शासन और प्रशासन की सक्रियता पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं इतनी बड़ी परीक्षा में आखिर चूक कैसे हुई, अगर परीक्षा से पहले शासन प्रशासन सक्रिय हो जाता तो आज लाखों छात्रों को हैरान परेशान ना होना पड़ता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीटीईटी परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश दिखा। दूर से परीक्षा देने आए लोगों ने कहा कि सरकार एक परीक्षा सही ढंग से नहीं करा पा रही है तो सरकारी नौकरी क्या खाक देगी, तो वहीं कई छात्रों ने बताया कि परीक्षा से पहले अगर शासन प्रशासन सख्त हो जाता तो पेपर लीक ना होता, हम लोगों के पैसे व समय की बर्बादी हो रही है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में सरकार को भुगतना होगा। वही एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि एसटीएफ ने गैंग के लोगों को पकड़ा है और दोबारा एक महीने बाद परीक्षा होगी जिसकी फीस छात्रों को नहीं देनी होगी। वही सरकार ने छात्रों की वापसी के लिए किराया निःशुल्क कर दिया है।
इस सब पूरे प्रकरण में जहां सरकार की छवि धूमिल हुई है वहीं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के हौसले बढ़े हैं अगर यूपीटीईटी की सक्रियता परीक्षा से पहले हो जाती तो आज की घटना न होती और लाखों छात्रों का समय व पैसा न बर्बाद होता। जांच के नाम पर कई मामले सालों से लटके हुए हैं वहीं इस मामले में जांच शुरू हो गई है अब देखना यह है कि इतनी बड़ी घटना करने वाले दोषी कब पकड़े जाएंगे या उनको बचाने की कोशिश की जाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा आखिर इस पूरे प्रकरण में सबसे ज्यादा योगी सरकार की फजीहत व बदनामी हुई है। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।Abdul mueed
Suhail Ahmad Ansari
Smnews24times

