वृक्षारोपण के साथ आयोजित की गई शिक्षक संकुल की बैठक
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
देवा, बाराबंकी। न्याय पंचायत मलूकपुर कि शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में आयोजित की गई बैठक का शुभारंभ न्याय पंचायत की वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका गौर सादिकपुर सरला वर्मा द्वारा की गई। सोमवार को विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण तथा संकुल बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों को मिशन हरियाली के संयोजक विजय प्रताप सिंह द्वारा आंवले बेल व फूल के पौधे भेंट किए गए संकुल बैठक में विभिन्न शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे विनीता सिंह और सादिकपुर ने ग्रुप स्टडी पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कमजोर बच्चों को कैसे तेज किया जा सकता है इस पर अपने सुझाव दिए मंजू वर्मा ने ग्रुप स्टडी तथा बच्चों की बैठक व्यवस्था पर पर फोकस किया डॉ विनय कुशवाहा ने मिशन प्रेरणा के तहत विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिए शैक्षिक नवाचार व उनके गतिविधियों पर प्रकाश डाला शिक्षक संकुल विजय प्रताप सिंह ने विद्यालय के कायाकल्प परिसर को आकर्षक बनाने एवं हरा-भरा बनाने और अध्यापक और अभिभावक के बीच सामंजस्य स्थापित करने के विषय पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए। बैठक में विनय कुशवाहा, अंकित कुमार, मंजू वर्मा, विजय प्रताप सिंह, विनीता सिंह, राघवेंद्र यादव, दीप्ति सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

