अलग अलग सड़क दुघर्टनाओ में दो की मौत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगो कि मौत हो गई।सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर के ग्राम कीरतपुर निवासी 51 वर्षीय जियालाल गौतम पुत्र स्वर्गीय भल्लू रविवार की शाम पास के शेखपुर चौराहे पर अपनी साइकिल से शेखपुर चौराहे पर दूध ख़रीदने जा रहा था कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जियालाल की साइकिल में जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने गम्भीर रूप से घायल जियालाल को इलाज के लिये तहसील फतेहपुर मे स्थित सीएचसी भेजवाया वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने घायल की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पँहुचने से पहले रास्ते मे ही जियालाल की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। इसी तरह सोमवार की दोपहर थाना रामनगर के कस्बा रामनगर के ब्लाक चौराहे पर खाद लेने के लिये इसी थानाक्षेत्र के ग्राम कुम्हरावां निवासी 40 वर्षीय किसान सुंदरलाल पुत्र कामता यादव खाद लेने के लिये आया था और खाद लेकर वो जैसे ही निकला था कि एक अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिये सीएचसी रामनगर लेकर पंहुचे वहां पर मौजूद डाक्टरो घायल को मृत घोषित कर दिया।वहीं सुंदरलाल की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

