सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- यूपी में सरकार बनने पर मृत 700 किसानों के परिवार को देंगे मदद
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। लोकसभा में तीनों कृषि कानूनों की वापसी संबंधी बिल पारित होने के बाद आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने 700 किसानों की मौत पर सवाल खड़ा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने पर इनके परिवारों को बड़ी मदद की घोषणा की।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में तो कृषि कानूनों की वापसी का बिल पारित हो गया, लेकिन देश में किसानों के करीब एक वर्ष तक चले आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो इन सभी 700 किसानों के परिवारीजन का 25-25 लाख रुपए से सम्मान किया जाएगा। हम इनके परिवार की पीड़ा समझते हैं। इसी कारण हमने मदद करने की योजना बना ली है।उन्होंने यह कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। नरेन्द्र मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने यह बड़ा आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने कानून वापस ले लिया है तो यह फैसला किसानों के हक में कैसे हो गया। भाजपा तो दोहरी बात करती है। इनको दोहरा चरित्र सभी के सामने आ गया है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

