आवेदन में गलतियों पर निरस्त नहीं किए जाएंगे मतदाता फार्म
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार की शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों की जानकारी ली। भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्पष्ट किया कि विशेष अभियान या अब तक चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण में जो फार्म आए हैं वह छोटी-छोटी गलतियों पर निस्त नहीं किए जाएं। जिन फार्म में गलतियां हैं उनको बीएलओ घर-घर जाकर त्रुटियों को सही कराएंगे। निस्त फार्म की निगरानी स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।भारत निर्वाचन आयोग के सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा व सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर सुदीप जैन, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर चंद्र भूषण कुमार समस्त मंडलायुक्त (रोल आब्जर्वर) अपर आयुक्त (रोल आब्जर्वर), जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं रोल ऑब्ज़र्वर की तरफ से अपर आयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सेक्रेटरी जनरल ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता पंजीकरण का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया जाए। पात्र मतदाता किसी कीमत पर नहीं छूटना चाहिए। पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों में छोटी-छोटी गलतियां होने पर उन्हें निरस्त न किया जाए। बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे फार्मों की गलतियों को सुधारने का कार्य करें। एआरओ, ईएआरओ, बीएलओ की प्रतिदिन माइक्रो मानीटरिंग करेंगे। उमेश सिन्हा ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी निरस्त फार्मों की गहनता से मानीटरिंग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बीएलओ के कार्यों पर निरंतर निगाह रखी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अब तक 78906 ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

