जैदपुर पुलिस का गुडवर्क, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केन्द्र!

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

-पीड़ित की मां ने मांगा पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री से न्याय!

बाराबंकी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से खुल रही है जैदपुर पुलिस की पोल, लोगों द्वारा कथित अभियुक्त की पिटाई की वीडियो में पुलिस भी मौजूद दिखाई दे रही है वहीं 29 को थाना जैदपुर पुलिस द्वारा गुलरिहा रोड से गिरफ्तार दिखाना गुडवर्क में सेंध ही सेंध नजर आ रहे हैं। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के पीड़ित की माता ने उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

उच्चाधिकरियों को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कैसरजहां पत्नी हबीब निवासी मोहल्ला छेदा कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर, जिला-बाराबंकी ने आरोप लगाया है कि दिनांक 27.11.2021 को समय करीब 3 बजे दोपहर में मोहल्ले के खालिद पुत्र रजी, मेराज उर्फ राजू शफी, जावेद पुत्र नईम, निज़ाम पुत्र बल्ला, अबु हुरेरा पुत्र गोपी, मो0 इलियास, अब्दुल जब्बार निवासीजन मोहल्ला छेदा कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जिला बाराबंकी आये और कहने लगे कि तुम्हारा लड़का जुनेद उर्फ लकी कहा है वह हमारी गोश्त की सप्लाई करने के लिए क्यों नही राजी हो रहा है, इस पर पीड़ित की माता ने कहा कि वह अभी घर पर नहीं है, और वह तुम लोगों का गलत काम नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो असगर अली नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर डाला

इस पर उक्त लोग गंदी-गंदी मां-बहन की गालियां देते हुए जान माल की धमकी देने लगे और कहने लगे कि चलो आज उसको ढूंढकर मजा चखाते हैं कि हमारा काम न करने का अंजाम कितना बुरा होता है कहते हुए चले गये, तब पीड़ित की माता बहुत परेशान हो गई और अपने पुत्र की खोजबीन किया तो पता चला कि उक्त लोगों ने लकी को पकड़कर बंधक बना लिया और काफी मारा पीटा जिससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई, मौके पर गई तो देखा कि उक्त सभी लोग तथा 70-80 अन्य अज्ञात व्यक्ति पुत्र लकी को मार रहे थे तथा जोर-जोर से कह रहे थे कि आज इसको मार डालो नहीं तो हम लोग फंस जायेंगे, इतने पर किसी ने फोन करके स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया और पुलिस मौके पर आई, लकी को लेकर चली गई, तब उक्त विपक्षीजन काफी डर गये और पुलिस से मिलकर अपने आपको बचाने के लिए काफी कोशिश किया फिर थाना जैदपुर की पुलिस ने लकी को फर्जी चोरी के मुकदमें में उल्टे जेल भेज दिया। लकी काफी गंभीर हालत में हैं जिसके शरीर पर लगभग 6 जख्म गहरे तथा सर मंे 8 टांके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर में लगे हैं। जिस कारण व जेल के अस्पताल में अभी भी भर्ती है। विदित हो कि दिनांक 29.11.2021 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा कथित अभियुक्त जुनैद उर्फ लकी पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला छेदा कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गुलरिहा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-353/2021 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित एक जोड़ी पायल व 5000/- रूपये नकद बरामद किया गया। जब लकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिनांक 28.11.2021 को जख्मी हालत में भर्ती था तो दिनांक 29.11.2021 को पुलिस ने गुडवर्क दिखाते हुए और उपरोक्त विपक्षीजन को बचाने के लिए लकी का फर्जी चालान भेज दिया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराया आवश्यक है, ताकि सच्चाई श्रीमान जी के समक्ष आ सके।
सूत्रों से पता चला है कि जैदपुर पुलिस किसी नेता के दबाव में इस घटना का खुलासा किया है जो चर्चा का केन्द्र बन गयी है, वहीं सोशल मीडिया पर भी पिटाई की वीडियों व फोटो वायरल हो रहे हैं, जिससे मित्र पुलिस की छवि पर सवालिया निशान लग रहा है।
अब देखना यह है कि क्या पीड़ित को जिले के कप्तान व प्रदेश के मुखिया इंसाफ देंगे या जैदपुर की पुलिस इसी तरह गुडवर्क करके पदोन्नति हासिल करती रहेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!