श्रीकृष्ण गुलाब देई कालेज में खुलेआम फायरिंग, छात्रों में दहशत
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। पांच दिन पूर्व फीस को लेकर छात्र की पिटाई के बाद ग्रामीणों एव कालेज प्रबन्ध बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को चार छात्र – छात्राओ के नाम काटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जब कालेज प्रबन्ध से नाम काटने की वजह पूछने गये तो कालेज के संरक्षक ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने ग्रामीणों को भगाकर मामले को शांत कराया।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बनियातारा शहाबपुर के निकट स्थित गुलाबदेई इंटर कॉलेज का है। 26 नवम्बर को ग्राम बनियातारा निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा का पुत्र आकाश वर्मा अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रेडिकल की परीक्षा देने गया था तभी शिक्षक मो0 वाहिद ने छात्र से बकाया फीस जमा न होने पर पिटाई कर दी जिस पर छात्र ने गाली बक दी जिस पर आक्रोशित प्रधानाचार्य आनन्द वर्मा ने छात्र की पिटाई की जिससे छात्र के सिर में चोट लग गई। घर पहुंचे छात्र ने जब परिजनों से फीस न जमा होने पर पिटाई की बात की परिजन जब कालेज पूछने गये तो कालेज के शिक्षकों एव परिजनों के बीच जमकर वाद विवाद हो गया जिस पर दोनों ओर से थाने पर मामला दर्ज कर 323, 504, 506 की कार्यवाही की गई थी। मंगलवार को कालेज प्रबन्ध कमेटी ने बनियातारा निवासी कक्षा 11 की छात्रा नैंनसी व कक्षा 9 की छात्रा प्राची का नाम कालेज से काट दिया तथा बनियातारा गांव के सभी बच्चों के नाम काटने की धमकी दी जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिना वजह नाम काटने का कारण पूछने गये तो मौके पर मौजूद कालेज के संरक्षक रमेशचंद्र आर्य ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।
ग्रामीणों ने भी जवाब में ईंट पत्थर चलाये मामला बिगड़ता इससे पूर्व पहुँची मसौली पुलिस को तीतर बितर कर मामले को शांत कराया। स्कूल के संरक्षक रमेशचंद्र आर्य ने बनियातारा के 5 दर्जन से अधिक लोगो द्वारा प्रधानाचार्य आनन्द वर्मा को मारने एव कालेज में ईंट पत्थर चलाने की तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण गुलाबदेई इंटर कॉलेज में बनियातारा गांव के ग्रामीणों द्वारा बवाल करने पर स्कूल संरक्षक द्वारा आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग की जानकारी हुई तथा कालेज के संरक्षक रमेशचंद्र आर्य द्वारा बनियातारा गांव के 50 से 60 अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर मिली है जिसका मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

