उन्नाव शुक्रवार को जनपद के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में लोक सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, 14 घायल।
जे एन शुक्ला रिपोर्ट
उन्नाव :शुक्रवार को जनपद के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी समेत तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक युवक टेंट हाउस कर्मी भी शामिल है। जिसे परियर चकलवंशी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। वहीं मौरावां-हिलौली मार्ग पर हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अटवा निवासी 20 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ राजा पुत्र धनीराम एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह माखी थाना क्षेत्र के गांव बरभौला निवासी छेदी की बेटी की शादी समारोह में टेंट लगाने गया था। जहां से रात करीब साढ़े 11 बजे साथी सूरज पुत्र पप्पू निवासी ककरौरा सफीपुर के साथ बाइक से लौट रहा था। बरभौला पेट्रोल पंप व बाबा कुटी के निकट परियर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मारते हुए जय प्रकाश को रौंदते हुए निकले गया। इससे जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौरावां कस्बे के मुहल्ला पठकी टोला निवासी मो. राशिद का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद उर्फ आशू गुरुवार को किसी काम से हिलौली गया था। रात घर लौटते समय लक्ष्मी पुरम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित था। वहीं माखी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र कल्लू लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वो बाइक से उन्नाव की ओर जा रहा था। चकलवंशी कस्बे से कुछ आगे पेट्रोल पंप के निकट आगे जा रहे कंटेनर ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान सामने से दूसरा वाहन आ गया। इससे संदीप दोनों वाहनों के बीच में फंस कर बाइक सहित गिर गया और कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजन के पहुंचने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक ने पिता की मौत के बाद उन्हीं की जगह मृतक आश्रित के रूप में नौकरी कर रहा था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के समय वो बीमार पत्नी गायत्री की पर्चे लेकर उन्नाव जा रहा था।
सड़क हादसों में तीन की मौत, छात्रा समेत छह घायल
आसीवन क्षेत्र में हुए हादसों में दो महिलाओं समेत 13 घायल
– आसीवन थाना क्षेत्र में पहली घटना सफीपुर मियागंज मार्ग पर आसीवन ब्रांच नहर पुल के पास हुई। इसमें टेंपो अनियंत्रित होकर पलटने से उसपर सवार सगे भाई छोटेलाल, नान्हूलाल निवासी सिर्स चेरी, पिटू उसकी पत्नी माया निवासी छूही, पन्नालाल निवासी पावा थाना माखी, विश्राम निवासी भूपति खेड़ा मियागंज, राजू निवासी रूरी गंभीर घायल हो गये। दूसरी घटना कुलहा कुरसठ संपर्क मार्ग पर बाइक सवार मनोज कुमार उसकी पत्नी आयुषी व तीन माह का पुत्र कृष्णा निवासी पनापुर कला कुरसठ से वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में पयार लाद कर आ रहे ट्रैक्टर का रस्सा उसके गर्दन में फंसने से बाइक सहित तीनों गिर कर गंभीर घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर नई बस्ती संपर्क मार्ग पर शारदा नहर ब्रांच के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से ई-रिक्शा चालक ऐनी खुर्द निवासी रामविलास अपने रिश्तेदार रेखा पत्नी वीरेंद्र कुमार व चार वर्षीय पुत्र आरुष निवासी जमालुद्दीन पुर कोतवाली सफीपुर व पूनम पत्नी मुकेश कुमार निवासी परियर कोतवाली सफीपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवार क्षेत्र के गांव बीजीमऊ में एक विवाह समारोह में शामिल होने आये था। रामविलास उन्हें ई-रिक्शा से सफीपुर छोड़ने जा रहा था।

