देष को आज़ाद कराने में कई सपूत हुए शहीद : विवेक सिंह

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

अमृत महोत्सव पर हुए विविध आयोजन

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर क्षेत्र के तोरई गांव में भारत की स्वतंत्रता का 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव का कार्यक्रम विवेक प्रताप सिंह पंकज के संयोजन में आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले देश के ज्ञात व अज्ञात वीर सपूतों की याद में जगह जगह ग्राम रथ, तिरंगा यात्रा, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, भारत माता पूजन, वन्दे मातरम गायन आदि के माध्यम से समाज को अनेक बलिदानी वीरों की गाथा की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने सम्बोधन में विस्तार से बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का यह वर्ष हमारे लिए सिंहावलोकन का अवसर है। ब्रिटिश उपनिवेशवाद का स्वरूप, प्रक्रिया, संरचना कैसी थी। भारतीय समाज ने किस प्रकार इसका उत्तर दिया तथा स्वराज की संकल्पना जिसमें राजनैतिक स्वतंत्रता के साथ साथ स्वधर्म, स्वभाषा, स्वदेशी का भाव कैसा था। इसका स्मरण करने का अवसर है। हज़ारों ऐसे भी अज्ञात, गुमनाम क्रांतिकारी, हुतात्मा जिन्हें इतिहास के पृष्ठों में उचित स्थान नहीं मिला, उन सबको भी स्मरण करने का यह अमृत अवसर है। इस मौके पर बृजमोहन सिंह, निर्मल शुक्ला, शिवेंद्र सिंह खण्ड प्रचारक देवेंद्र, प्रबन्धक सुरेन्द्र विक्रम सिंह, अजय सिंह प्रधान, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलराम शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!