अंग्रेजों ने किया देष का विभाजन : गंगा प्रसाद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर बाराबंकी। नगर फतेहपुर में अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 1557 से 1757 तक बलिदान हुए भारतीयों का इतिहास से नाम गायब कराने का काम अंग्रेजो ने किया था। इस दो सौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारतीयों ने तमाम विदेशी आक्रान्ताओं के जुल्म सहे। देश की आजादी के लिए तमाम वीर शहीदों ने जो योगदान किया है उसे भुलाया नही जा सकता है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अयोध्या विभाग के सह प्रचारक कौशल व विधानसभा समन्वय गंगा प्रसाद तिवारी ने अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा के समापन समारोह नेशनल इण्टर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि अंग्रेजो ने देश से जाते-जाते भारत को कई टुकडो मे विभाजित करने का कार्य किया। अमृत महोत्सव की पच्चहत्तरवीं वर्षगांठ के मौके पर भारत माता का पूजन एवं अभिनन्दन कार्यक्रम गांव-गांव मे किये जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को बाबा गनेश मुनि, जिला कार्यवाह सुधीर कुमार व अधिवक्ता परिषद् के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने सम्बोधित किया। तिरंगा यात्रा मे आये लोगो का तिरंगा यात्रा संयोजक भाजपा नेता राजेश वर्मा ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इससे पूर्व तिरंगा रथ यात्रा के लिए प्रातः 9 बजे से ही क्षेत्रीय युवाओं की भीड दो पाहिया वाहनो के साथ उमडने लगी थी। यह तिरंगा यात्रा भाजपा नेता राजेश वर्मा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिभा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शुरू हुई, और इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय गीतों एवं राष्ट्र को समर्पित जयघोष का संघनाद करते हुए ग्राम मिरदहन पुरवा, मदनपुर, कसियापुर, भगौली, शाहपुर, डफरपुर चौराह, बड्डूपुर, बाबा कुटी, पिपरौली, जगसेण्डा, हैदरगंज, वतिया, शेखपुर, रसूलपुर होते हुए पुनः नगर मे प्रवेश किया और बस स्टॉप, मुंशीगंज, सट्टी बाजार, जोशी टोला, कोतवाली रोड होते हुए तहसील चौराहे से नेशनल इण्टर कॉलेज मे समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का ग्राम भगौली, शाहपुर, बड्डूपुर, गौरभारी, बाबाकुटी, टडवा, नन्दरासी, शेखपुर, फतेहपुर मे आम नागरिकों द्वारा पुष्ववर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस यात्रा के दौरान संघ के कार्यकर्ता गंगा प्रसाद तिवारी, राजीव नयन तिवारी, हरीश मौर्या, ओमकार श्रीवास्तव, ललित वर्मा, अरविन्द वर्मा, सत्यनाम वर्मा, जयकरन वर्मा, रामसिंह वर्मा, बब्लू वर्मा, अशोक वर्मा, अभय वर्मा, अंशू तिवारी, अमरेन्द्र वर्मा, धनीराम गुप्ता, निखिल कुमार, ब्रम्ह प्रकाश दीक्षित, अंकित मिश्रा, अंकित वर्मा, रामदुलारे मिश्रा, आदि मौजूद है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

