पुलिस ने चलाया बैंक एवं शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर सोमवार को बैंक एव शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग की गयी। तथा संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के लिए लोगो को जागरूक किया गया।  प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत के निर्देशन में उपनिरीक्षक गुलाम मसूद खान ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक के अंदर और बाहर की चेकिंग की। बिना वजह बैंकों के ईद-गिर्द घूमने वालों को चलता किया गया। उपनिरीक्षक गुलाम मसूद खान ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मसौली चैराहे पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया , आर्यावर्त ग्रामीण बैंक एव केनरा बैंक, यूनियन बैंक बांसा, जिला सहकारी बैंक बड़ागाँव के इर्द गिर्द चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बैंक के आसपास बगैर बैंक कार्य से टहल रहे लोगो को चेतावनी देते हुए अनावश्यक बैंक के पास न रहने के निर्देश दिये।  इसके आलावा शाम को प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत की अगुवाई में हॉइवे पर स्थित शहाबपुर चैराहे पर पैदल गस्त किया गया तथा लोगो से किसी भी व्यक्ति पर कोई सन्देह होने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील की। चेकिंग अभियान के दौरान शराब ठेकों के सामने लगने वाली पिय्यकड़ो की लगने वाली भीड़ को दूर किया तथा दो पहिया एव चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!