अधिवक्ता समाज का सबसे मजबूत स्तम्भ है: पुनिया उद्घाटन कार्यक्रम में बोले राज्यसभा सदस्य

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। अधिवक्ता समाज का सबसे मजबूत स्तम्भ है जो न्याय के मन्दिर में अपनी योग्यता के सहारे समाज के सभी वर्गो का न्याय दिलाता है। मै अपने को धन्य मानता हूं कि मुझे अधिवक्ता भाईयो की सेवा का मौका मिला है। उक्त उद््गार राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया ने सोमवार को हैदरगढ तहसील में 20 लाख रूपये की लागत से बने अधिवक्ता चैम्बर, वादकारी कक्ष का उद््घाटन करने के पश्चात व्यक्त किये। उद््घाटन के अवसर पर हैदरगढ तहसील के उप जिलाधिकारी योगेन्द्र कुमार तथा बार अध्यक्ष यशकरन तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे। अधिवक्ता चैम्बर के उद््घाटन के पश्चात्् सांसद श्री पुनिया ने सांसद विकास निधि से विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम मिर्चिया में 12 लाख 19 हजार रूपये से बनी इण्टरलाकिंग, विकास खण्ड मसौली के ग्राम अकबरपुर धनेठी में 5 लाख 89 हजार की लागत से तथा विकास खण्ड मसौली के ही ग्राम बांसा के मोहल्ला कटरा में 9 लाख 8 हजार से बनी इण्टरलाकिंग का उद््घाटन किया। सांसद श्री पुनिया ने आज लगभग 47 लाख रूपये से सांसद विकास निधि से बने अधिवक्ता चैम्बर तथा इण्टरलाकिंग रोड का उद््घाटन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया के हैदरगढ पहुंचते ही वहां मौजूद अपार समुदाय तथा सैकडो अधिवक्ताओ ने विकास खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम यादव तथा बार अध्यक्ष यश करन तिवारी की अगुवाई में 21 किलो की माला पहनकर भव्य स्वागत किया जहां सांसद पुनिया ने 20 लाख की लागत से बने अधिवक्ता चैम्बरध्वादकारी कक्ष का विधिवत्् पूजा अर्चना कर उद््घाटन किया तदोपरान्त सांसद पुनिया के काफिले मे गगनभेदी नारो के साथ पैदल तहसील अधिवक्ता सभागार में आये जहां आयेजित स्वागत समारोह जिसका संचालन महामंत्री सुनील त्रिवेदी ने किया माला तथा अंगवस्त्र डालकर सांसद पुनिया, तनुज पुनिया का भव्य स्वागत किया गया। सांसद स्थानीय विकास निधि से लगभग से लगभग 47 लाख रूपये से निर्माण कार्य का उद््घाटन के मौके पर मुख्यरूप से सांसद पुनिया के साथ प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सियाराम यादव, सरजू शर्मा, रामहरख रावत, अजय रावत, जयन्त गौतम, प्रेम नारायण शुक्ला, मुईनुद््दीन अंसारी, सुरेश वर्मा, अरविन्द वर्मा सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय अवाम मौजूद थी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!