नवागत एसपी से मिला व्यापारियो का प्रतिनिधि मण्डल

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी का उनके कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही जिले के व्यापारियों के हित के बारे में चर्चा की।सोमवार को जिले के सक्रिय व्यापारी नेता व सभासद रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का उनके कार्यालय पर मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा व अपनी समस्याओं को रखा इसके साथ ही कई मुद्दों पर वार्ता की। इस पर एसपी ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से लेते हुए कहा कि व्यापारी भी पुलिस का सहयोग करे। पुलिस आपके साथ है। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह, संजय वर्मा, बाहुबली जैन, महामंत्री अकुर जैन, हसन अब्बास, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता,  अकील, नीतीश जैन, मुकेश गुप्ता आदि व्यापरी मौजूद रहे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!