संदिग्ध परिस्थितियों में युवक कमरे में लटकता मिला शव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवां बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की देरशाम एक 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर कमरे के जिंगले में फंसा कर लटक गया और उसकी मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार देवां थाना क्षेत्र खुसली गांव निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार लोधी पुत्र स्व.भोजनाथ मंगलवार की देरशाम अपने घर मे मौजूद था उसके बाद अचानक अपने कमरे में उठकर चला गया और कमरे मे लगे जिंगले में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर लटक गया और उसकी मौत हो गई।जबकि फांसी की सूचना पाकर मौके पर पहुची देवां थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है।वहीं मृतक पोस्टमार्टम करवाने आये गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि कई दिनों से मृतक की पत्नी अपने मायके में थी और छोटे-छोटे बच्चों की देखरेख करने वाला घर मे कोई नही था।थाने एसआई अच्छेलाल सरोज ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी पोस्टमार्टम कराया गया है।रिपोर्ट आने व किसी तरह की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!