अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मुरादाबाद जिले का निवासी था मृतक
बाराबंकी। बीती मंगलवार को संदिग्ध अवस्था मे मसौली थानाक्षेत्र के सुरसण्डा में स्थित डालडा फैक्ट्री के सामने मिले शव की शिनाख्त बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुचकर कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सुरसण्डा गांव के चौकीदार राजू ने मसौली पुलिस को जानकारी दी। कि डालडा फैक्ट्री के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके बाद मौके पर पहुची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतक के कपड़ों में मिले आधार कार्ड के पते पर सूचना दी जिसके बाद मृतक का बेटा सौरभ पहुचा और शव की शिनाख्त अपने पिता 55 वर्षीय किशन कुमार पुत्र श्याम स्वरूप निवासी ग्राम करसरा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद के रूप में की और बेटे सौरभ ने बताया कि पिता जी मानसिक रूप से काफी समय से बीमार थे वो हमेशा ही बिना बताए घर से निकल जाते थे और लोगों से भोजन मांग कर खा लेते थे हो सकता है ट्रेन से बाराबंकी आ गए हो और घूमते-घूमते वहां पर पहुच गए हो और उनकी ठंड लगने या फिर किसी और कारण से मौत हो गई हो।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

