युवक की गला दबाकर हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
रामसनेहीघाट बाराबंकी। स्थानीय थानाक्षेत्र के तासीपुर निवासी मृतक पूरन पुत्र जगजीवन (40)मृतक के भतीजे दिलीप से अक्सर कहासुनी होती रहती थी वही लगभग 1 महीने पूर्व मृतक एवं दिलीप के घरवालों से गाली गलौज हुए थी दिलीप के घर वाले लाठी डंडे से लैस होकर मृतक के घर पहुंच गए और मृतक को जान से मारने की धमकी देकर चले गए वही मंगलवार की रात को मृतक एवं दिलीप से कहासुनी हुई दिलीप ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर चली गई उसके बाद दिलीप पुत्र शंकर बरसाना पत्नी शंकर मंजू पुत्री शंकर ने गला दबाकर हत्या कर दी वही मृतक की पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात जब मेरे पति खेत की ओर जा रहे थे तभी दिलीप एवं उसकी मां बहन ने लाठी लेकर मेरे पति को खदेड़ लिया घर वापस आकर मृतक शौच के लिए चला गया जहां पर दिलीप के घर वालों ने गला दबाकर हत्या करके शव को बरामदे में लिटा कर चले गए जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवा दिया प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

