कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का किया मंचन

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम व माता सीता के विवाहोत्सव की तिथि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पँचमी(विवाह पँचमी) पर क्षेत्र का बहुप्रतिष्ठित त्रिलोकेष्वर महादेवा मेला धूमधाम से लगा। सैकड़ों वर्ष से ग्रमीणों के सहयोग से लगने वाले दो दिवसीय मेले में श्री त्रिलोकेश्वर रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा अहिल्योद्धार,मारीच सभा, ताड़का वध,फुलवारी, जनकबाजार,सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद, धनुष भंग व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सराहनीय मंचन किया गया। रात्रि में मेलार्थियों ने अन्य साँस्कृतिक आयोजनों का सरस आनंद लिया।मेले में इस बार सभी दुकानदारों,रामलीला कलाकारों को समाजसेवी योगेश मिश्र द्वारा कम्बल व अन्य अंगवस्त्र आदि देकर प्रोत्साहित किया गया।इससे पूर्व निकाली गयी शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत कर पूजा अर्चना की। मेले में रामकुमार त्रिवेदी, उदयनारायण, प्रधान इन्द्र कुमार, अशोक मिश्र, रविशंकर त्रिवेदी, सुनील वाजपेयी, करूणा गणेश, हरिमोहन, राजेश, आशीष, निखिल वाजपेयी, शरद आदि का विशेष योगदान रहा।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!