भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ किया छल : धर्मराज यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने विकास खंड बंकी की ग्राम भनौली,दुल्हीपुर,छतरपालन,मुनक्कीपुरवा,समेत कई ग्रामसभाओं में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस अवसर पर ग्रामीणों से मुखातिब सदर विधायक धर्मराज ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में युवाओं,किसानों,महिलाओं,दलितों,वंचितों,पिछड़ों का शोषण करने का काम किया है,आज प्रदेश में प्रजातंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है आज देश और प्रदेश महंगाई,बिजली संकट,चिकित्सा संकट से जूझ रहा है मध्यम वर्गीय लोगो को परिवार चलाने को दर दर भटकना पड़ रहा है रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया जा रहा है लेकिन डबल इंजन सरकार जनता के बीच झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है और साजिशन जनता के बीच हिंदू मुसलमान,हिंदुस्तान,पाकिस्तान के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो हनीफ, वासुदेव वर्मा जिला पंचायत सदस्य, बलराम यादव, श्रीकांत यादव, संग्राम गौतम प्रधान, उमेश बीडीसी, अखिलेश वर्मा, रंजीत सिंह यूसुफ अब्दुल्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

