आस्ताने आलिया पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया नौचंदी मेला
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
देवा, बाराबंकी। शान्ति एवं सदभाव के प्रतीक सुप्रसिद्ध देवा के सूफ़ी संत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह की मजार पर लगने वाला नौचंदी मेला बहुत ही धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। यह नौचंदी मेला हर महीने पहले गुरुवार को मनाया जाता है। इस नौचंदी मेले में भारी संख्या में सभी जाति, धर्म संप्रदाय के आये हुए सभी श्रद्धालुओं ने हाजी वारिस अली शाह की मजार शरीफ पर फूल, चादर चढ़ाकर मन की मुरादें मांगी। मोहब्बत है तो हजारों कोस दूर पर भी हम तुम्हारे साथ हैं।जो रब है वही राम है का संदेश देकर सभी जाति, धर्म व सम्प्रदाय के लोगों को आपसी भाई चारा कायम करने वाले सूफी संत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह की मजार पर नौचंदी मेले के मौके पर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। मज़ार शरीफ पर कव्वाली के कार्यक्रम की बहुत ज़्यादा धूम रही। या वारिस हक वारिस की सदाएं मज़ार शरीफ पर तेज़ आवाज़ में गूंजती रही। नौचंदी मेले में आये हुई सभी श्रद्धालुओं ने अपनी- अपनी मन्नतें पूरी करके मुल्क के लिये अमन चौन की दुआ मांगी।मेले में भीड़ का आलम तो ये था कि सभी गलियां , रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से पाटे पड़े थे। लोगों को निलकने तक की जगह नही मिल पा रही थी।
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

