सोनिया गांधी का काग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। सोनिया गांधी की अगुवाई में तमाम विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जोरदार वकालत करके साबित कर दिया कि महिलाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने की शक्ति को कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह पहचान हैं। उक्त उद्गार जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी तनुज पुनिया ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत की दुर्घटना में हुई मौत के कारण सादगी के साथ उनके ओबरी आवास पर महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया उसमें उनके दीर्घायु होने की कामना के बाद व्यक्त कियें। इस अवसर पर अपनी प्रिय नेता की लम्बी उम्र की कामना के लिये ईश्वर से प्रार्थना करने वालों में मुख्य रूप से सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामहरख रावत, अमित गौतम, प्रीति शुक्ला, माया गौतम, हित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन थें।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!