सबका विष्वास के संकल्प पर सरकार कर रही विकास : वीरेन्द्र तिवारी
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
धनुषयज्ञ मेला उद्घाटन में बोले राज्यमंत्री
बाराबंकी। सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता जो अयोध्या और हिंदुओं की आस्था के केंद्र बिन्दु भगवान श्रीराम जी के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले कारसेवकों पर बर्बरतापूर्ण गोलियां चलवाकर बेकसूर राम भक्तों की हत्या करवाने, हिन्दू व सनातन संस्कृति से कोसों दूरी बनाने वाले आज धोती व कुर्ता के ऊपर जनेऊ पहनकर व माथे पर चन्दन का लेप करके प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और श्री महादेवजी के पुजारी बनने का ढोंग कर रहे हैं, देश की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 500 वर्षों से चले आ रहे श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन को समाप्त करके अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी का भव्य ऐतिहासिक मन्दिर का निर्माण हो रहा हैं। उक्त बात गुरुवार को यूपीसीएलडीएफ के राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने विकास खण्ड देवा के पींड गाँव श्री जानकीनाथ मंदिर परिसर में पं. गयादीन महाराज द्वारा स्थापित 177 वर्ष पौराणिक मेला धनुषयज्ञ का उदघाटन करने दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेष में अयोध्या, काशी, मथुरा के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित पौराणिक मन्दिरो व देव स्थानों का विकास किया जा रहा हैं। श्री तिवारी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प पर भाजपा सरकार में विकास किया जा रहा हैं, आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचण्ड बहुमत के उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा, गुरुशरण लोधी, अनिल मिश्रा, राम लखन मिश्रा आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

