तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 140 ग्राम स्मैक व ब्रेजा कार बरामद-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 140 ग्राम स्मैक व एक अदद ब्रेजा कार बरामद-

जनपद बाराबंकी में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दिनांक 09.12.2021 को अभियुक्तगण 1. शुभम पाल पुत्र विनाद कुमार पाल निवासी श्रीरामपुरम त्रिवेदी नगर थाना अलीगंज जनपद लखनऊ स्थाई पता गुलरी बोझ थाना बघौली जनपद हरदोई 2. दिनेश सिंह पुत्र रामनयन सिंह निवासी इंद्रपुरी कालोनी नियर साई मंदिर सीतापुर रोड थाना मडियाव जनपद लखनऊ 3. नीरज वाजपेई पुत्र जगदम्बा वाजपेई निवासी आई0आई0एम0 रोड रायपुर महर्षि नगर थाना मडियाव जनपद लखनऊ को चन्दौली नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 140 ग्राम स्मैक व एक अदद ब्रेजा कार यूपी 32 एचएच 9937 बरामद की गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 370/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!