जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा , कारतूस बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद-
थाना सतरिख पुलिस द्वारा अभियुक्त खालिद उर्फ हसन पुत्र खलील अहमद निवासी मोहल्ला कजियाना कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी जिसे जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आदेश के तहत छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था, को आज दिनांक 10.12.2021 को थाना सतरिख पुलिस द्वारा उक्त आदेश के उल्लघंन पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 328/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 327/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

