भारतीय किसान मजदूर संगठन,ने खण्ड विकास अधिकारी को सौप ज्ञापन

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौप कर ग्राम पंचायतों में कराये जाने वाले विकास कार्यो में पारदर्शिता लाने व मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने की मांग की।

खण्ड विकास अधिकारी को सौपे गये ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य गांव के मजदूरों से कार्य कराया जाय जिससे गांव के मजदूरों को रोजगार मिल सके तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों के चयन में गाँवो में चौपाल लगा कर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाय। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि मांगे पूरी नही की गई तो 19 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!