पुलिसकर्मियों के 09 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी पुलिस लाइन सभागार में यूपी 112 में नामित पुलिसकर्मियों के 09 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

जनपद बाराबंकी के पुलिस लाइन सभागार में दिनांक 01.12.2021 से यू0पी0-112 में नामित पुलिस कर्मियों की रिफ्रेशर ट्रेनिंग करायी जा रही थी, जिसका आज सकुशल समापन किया गया। यू0पी0-112 की आपातकालीन सेवा के फर्स्ट रेस्पाण्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 पुलिस कर्मियों/प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमडीएसएल श्री प्रदीप कुमार अवस्थी व श्री गोविंद जरगर एमडीएसएल मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा तकनीकी कौशल, वयस्क मनोविज्ञान, संचार कौशल, विवाद तथा विवाद प्रबन्धन , महिला सम्बन्धी मुद्दे, बच्चों से सम्बन्धित मुद्दे, वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित मुद्दे, बौद्धिक अशक्त व्यक्तियों से सम्बन्धित मुद्दे, पर्यटन सम्बन्धी मुद्दे, यातायात प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, प्रमुख कानूनी प्रावधान व तनाव प्रबन्धन, बेसिक टेक्टिस कोर्स पर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रभारी यू0पी0-112 श्री अजय कुमार सिंह, निरीक्षक जिला प्रशिक्षण इकाई श्री संजय गुप्ता, उप निरीक्षक रश्मि यादव, मुख्यआरक्षी राम दौर सरोज, महिला आरक्षी पारुल सिंह का अतुलनीय योगदान रहा।

साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

Don`t copy text!