संस्कार गीत महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी । दो दिवसीय संस्कार गीत महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेष मध्य क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र प्रयागराज उ0प्र0 के सहयोग से डा0 अम्बेडकर बाल कल्याण एवं नारी प्रगति सेवा समिति, बाराबंकी द्वारा शुभम गेस्ट हाउस आवास विकास बाराबंकी में कराया गया। जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता कुमारी सभासद नगर परिषद बाराबंकी रही। कार्यक्रम में विजय भोजपुरी एण्ड पार्टी (आजमगढ) ने संस्कार गीतों की प्रस्तुति की । जिसमें विवाह गीत, सोहरगीत, विदाई गीत आदि गीतों की प्रस्तुति की गयी । इसीक्रम में पूजा पाण्डेय एण्ड पार्टी के द्वारा भी लोकगीतों की प्रस्तुति की गयी।
कार्यक्रम के अतिथिगण वरिष्ठ समाज सेवी श्री भगवान प्रसाद जी ने कहा कि लोक संस्कृति के अर्थ को समझने में हमें गलतफहमी है, आज के जीवन में इसे अनपढ़ लोगों के पारम्परिक जीवन शैली से जोड़कर देखा जाता है जो कि गलत है, किसी भी देश की लोक संस्कृति उसके देश की सांस्कृतिक धरोहर स्वरूप होती है। जिसे पिछली पीढ़ी के व्यवहार और नैतिक स्वरूप को आगे आने वाली पीढ़ी में स्थानांतरित किया जाता है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुलदीप शर्मा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम लोक संस्कृति को अनदेखा नहीं कर सकते है, ये हमारे दिमाग और शरीर को आकार देने के साथ-साथ हमारी माृत भूमि से जोड़े रखने का कार्य भी करती है।
Related Posts
कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम निदेशक श्री बीरबल शर्मा जी ने बताया कि लोक संस्कृति का सम्बन्ध अवसर विशेष पर्व त्यौहार, पूजा, ऋतु आगमन व परिवर्तन, जन्म विवाह, व्रत आदि से सीधा है। वास्तव में ये एक सांस्कृतिक परम्परा है जैसा कि सदियों से चला आ रहा है। कार्यक्रम में डा0 एस0पी0 सिंह प्रतिनिधि, उ0प्र0 किन्नर कल्याण बोर्ड उ0प्र0, गुडन किन्नर जिला कमेटी किन्नर कल्याण कमेटी लखनऊ, जे0पी0 रावत पत्रकार, नीरज शर्मा पत्रकार, रत्नेष कुमार पत्रकार, डा0 हरिनाम सिंह, मो0 अहमद, श्रीमती गुलजार, विजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अमर सिंह प्रबन्धक के द्वारा सभी लोगों के धन्यवाद भाषण के साथ किया गया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

