कांग्रेस ने महिलाओं को सशक्त बनाने का तैयार किया खाका : पुनिया

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

कांग्रेस पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी किया

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प किया हैं। प्रदेश में जहां भी महिलाओं के साथ जुल्म हुआ हैं। हमारी नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के हक की आवाज बनकर खड़ी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना हैं सशक्त महिला ही शक्तिशाली समाज की स्थापना कर सकती हैं, पार्टी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का खाका तैयार किया हैं आगामी विधानसभा के चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं की उम्मीदवारी करके पार्टी ने महिलाओं की आवाज प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाने का मार्ग खोल दिया हैं। जो आगे चलकर लोकसभा के चुनाव में देशभर की महिलाओं पर उत्पीड़न, अत्याचार की आवाज आवाम द्वारा चुनी गयी महिला विधायक, सांसद उठाकर महिला सशक्तीकरण की राह में उनकी आवाज बुलन्द करेंगी। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारिस, जैदपुर विधानसभा के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा के साथ कांग्रेस पार्टी का 2022 के विधानसभा चुनाव का महिला चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के पश्चात् पत्रकार वार्ता में व्यक्त कियें।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन श्री पुनिया ने कहा कि आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एक साथ प्रेस वार्ता के जरिये कांग्रेस पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी किया जा रहा हैं। इसी के तहत आज हमारी नेता प्रियंका गांधी रायबरेली में महिला घोषणा पत्र जारी करके महिला शक्ति से संवाद स्थापित करेंगी। प्रियंका गांधी आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में शोषित, पीड़ित, सतायी गयी महिलाओं की बुलन्द आवाज बन गयी हैं, अब विधानसभा के चुनाव में 40प्रतिशत टिकटों में भागीदारी देकर विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढाने का संकल्प हमारी नेता ने किया हैं, महिला घोषणा पत्र में साफ तौर पर प्रतिज्ञा की गयी हैं कि यदि हम प्रदेश में सरकार बनाते हैं तो प्रदेश की 20 लाख सरकारी नौकरियां में 40 फीसदी यानी लगभग 8 लाख नौकरियां, पुरूष केन्द्रित नौकरियो में जैसे परिवहन विभाग में महिलाओं के लिये विशेष कोटा, महिलाओं द्वारा छोटे व्यवसायों में कम ब्याज पर ऋण, सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से शिशु गृह की स्थापना, कोटे राशन की दुकानों में 40 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण, कामकाजी महिलाओं के लिये 25 प्रमुख शहरी केन्द्रों पर नवीन सुविधा वाले छात्रावास, 12 की छात्राओं का स्मार्टफोन, स्नातक छात्र छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेंगी। श्री पुनिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के महिला घोषणा पत्र में साफ उल्लेख हैं कि सरकारी बसो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, साल में महिलाओं को 3 गैस सिलेण्डर मुफ्त, बुजुर्ग व विधवा महिला को 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन, परिवार में पैदा होने वाली बालिका की एफडी खोलवाये जाने, पुलिस बल 25 फीसदी नौकरी महिलाओं के लिये आरक्षित करने, हर पुलिस थानों में महिला आरक्षी की तैनाती, किसी भी बीमारी में 10 लाख तक मुफ्त इलाज तथा चिकित्सा केन्द्रों में डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मचारियो के रिक्त पदों को तत्काल भरने का काम कांग्रेस पार्टी करेंगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!