समाजवादी पार्टी के बढ़तें जनाधार से घबरा रही भाजपा : ज्ञान सिंह यादव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा यूपी के चुनाव में पूरी तरह साफ होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के बढ़तें जनाधार से भाजपा घबरा गई हैं सरकार आयकर के छापेमारी सें कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार नफरत के साथ संवेदनहीन रवैया अपना रही है। उक्त विचार विधानसभा सदर अन्तर्गत ग्राम दुपाहटा जंहागीराबाद में जनसभा के दौरान उपस्थित जनसमूह में मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें व्यक्त किये। जनसभा में मुख्य अतिथि श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें असुरक्षित है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधियों में खौफ नही रह गया है। आने वालें विधानसभा चुनाव 2022 में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम सभा खजूरगांव व कमरखा में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष देवा ब्लाक रामनाथ यादव के नेतृत्व में 25 ग्राम प्रधानों सुनील यादव, राममिलन, विजय बहादुर यादव, उर्मिला, तेजनारायन, नन्हेलाल, श्रीमती शोभावती, सरेज कुमारी, दिनेश कुमार, रामविलास यादव, रामचन्द्र नें सपा नेता ज्ञान सिंह यादव कों 51 किलों की पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सपा नेता श्री यादव ने कहा कि पंचायतें लोकतन्त्र की प्रथम श्रेणी है। ग्राम प्रधान के मन से कार्य करने पर देश प्रदेश की तरक्की होगी। इसके उपरान्त सपा नेता श्री यादव नें ग्राम प्रधानों की समस्याओं को सुन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलिखेश यादव के समक्ष रखने का आश्वासन दिलाया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!