सोनू सिंह ने विकास कार्या को लेकर विधायक को शौपा चार सूत्रीय मांगपत्र

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़ बाराबंकी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत से मिलकर ग्राम पंचायत के अंतर्गत होने वाले प्रमुख कार्या का चार सूत्रीय मांगपत्र सौपकर समस्याओं का निस्तारण करने का आग्रह किया। जनपद बाराबंकी के ब्लाक हैदरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेचरुआ आज भी विकास से वंचित है। नगर पंचायत और ब्लाक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पेचरुआ में विकास के नाम पर इस पंचवर्षीय के शुरुआती दौर में महज चार इंटरलॉकिंग सड़को का निर्माण अब तक कराया गया है। यही नही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा हमेशा इस गाव से चुनाव जीत जाती है ।रविवार को विधायक आवास पर लगने वाले जनता दर्शन में पहुंचकर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पेचरुआ सोनू सिंह ने चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में प्रमुख रूप से पंचायत के अंदर पर्याप्त पेय जल व्यवस्था हेतु पानी की टँकी, उच्च शिक्षा हेतु गाँव मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लड़कियों की शादी में आने वाली बारात के उचित ठहराव हेतु एक बारात घर के अलावा दलित बस्ती में स्थित रामनेवाज रावत के घर से अप्पू लोध की दुकान व मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत ने ग्राम प्रधान की समस्या को प्रमुखता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आस्वासन दिया है ।इस अवसर पर जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकित जायसवाल, बीरू शुक्ला, मनोज सिंह, अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!