जनाकांक्षाओं को संकल्प पत्र में शामिल करेगी भाजपा : उपेंद्र रावत
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
बाराबंकी। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि जनाकांक्षाओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। उन्होंने बढ़-चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आम जनता का आह्वाहन किया। सांसद रविवार को एक निजी लॉन में सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान की शुरुआत कर रहे थे। उन्होंने कहा 2017 के संकल्प पत्र में शामिल सभी योजनाओं को प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। इसके अलावा किये गए सभी विकास कार्या का लेखा-जोखा भी आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव पार्टी के लिए वरदान साबित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने प्रदेश को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कहा कि जिले के सभी 339 शक्तिकेन्द्रों पर आकांक्षा पेटी अभियान की लॉन्चिंग हो गयी है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रोहित भारती , महामंत्री संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्या ,नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा ,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिह , अलका सिंह पटेल, चंद्रेश हेरमा , विनीत रस्तोगी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, सूरज सिंह,अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

