सरकार गौ संरक्षण पर पानी की तरह बहा रही करोड़ों रुपए, अंजान बने अधिकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ गौ संरक्षण पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं वहीं जिले के अधिकारी व कर्मचारी गौ संरक्षण में हीला हवाली करते हुए सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं। ज्ञात हो कि इस समय सर्दियों का मौसम जोरो पर है और गलन भी हो रही है परंतु रोड पर छुट्टा गोवंशओं की भरमार है। जिसके कारण रोड पर आए दिन रोड एक्सीडेंट होते हैं और गोवंश भी चोटिल होते हैं इसी प्रकार एक चोटिल गोवंश कई दिनों से पलटा पेट्रोल टंकी के पास देवा रोड पर भटक रहा है। जिसको फोटो में साफ देखा जा सकता है और जिसका इलाज करने के लिए ना तो डॉक्टर है ना ही कोई सरकारी अमला तैयार है सींग टूटी हुई है खून निकल रहा है। इस गोवंश के कान में सरकारी टैग भी लगा है पता नहीं कि यह गोवंश किसी गौ आश्रय स्थल का है या आम जनमानस का है। ऐसे असहाय गोवंश को सड़क पर देखते हुए सरकारी कर्मचारी और अधिकारी मौन व्रत धारण किया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!