खुद की जिंदगी का पता नहीं आम जनता की जान भी जोखिम में

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। जिंदगी और मौत के रथ पर सवार होकर के भारत गैस सर्विस के ग्रामीण वितरक में वितरण कर रहे हैं गैस सिलेंडर। ज्ञात हो कि ग्रामीण वितरक मलूकपुर भारत गैस सर्विस की गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों में जो गैस सिलेंडर की डिलीवरी करती हैं उन गाड़ियों में आग बुझाने के यंत्र एक्सपायर लगे हैं और सिलेंडरों में गैस भी नहीं है और यंत्रों के पाइप फटे हुए हैं खुदा ना खासता अचानक किसी भी प्रकार का कोई हादसा हो जाए तो हादसे पर पछतावा करने के सिवा इनके पास कुछ और नहीं है। संबंधित अधिकारी केवल एसी कमरों में बैठकर के चौन की सांस लेते हैं और मौन रहते हैं ना कोई एजेंसी पर चेक करने जाता है ना इन गाड़ियों को रोका करके जानकारी ली जाती है। यह गाड़ियां केवल एलपीजी नामक मौत के सिलेंडर लेकर के गांव गांव भ्रमण करती रहती है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!