समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में,भाजपा खेमे में खलबली….

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब और विपक्ष में बढती स्वीकार्यता के चलते भाजपा खेमे में खलबली मची है। बहुत तेजी के साथ सपा का ग्राफ उत्तर प्रदेश में बढ रहा है। प्रदेश से भाजपा का जाना लगभग तय है।

उक्त विचार विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत मसौली पर सेक्टर बुथ प्रभारियों के सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को झंडा, टोपी व गमछा देकर सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की जमीन खिसक चुकी है हार के डर से भाजपा नेता घबराये हुए है। मसौली मेरा घर है और आप लोगो ने हमेशा बाराबंकी जनपद का नाम रौशन किया है फिरका परस्त ताकते कभी भी यहाँ कामयाब नही हुई है।
विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा अपने जनसमर्थन खोने से डरी है इसलिए तथ्यहीन झूठे और भ्रामक प्रचार की आड़ में राजनीति करना चाहती है। जिस तरह से आप लोगों ने उपचुनाव में अपने ब्लाक में सपा का झंडा गाड़ा था उसी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को जीत दिलाये।विधायक गौरव कुमार रावत ने आगे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपना हिसाब चुकता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। आप लोग ने जिस तरह उपचुनाव में अपना प्यार व समर्थन मुझे दिया था, उसी तरह 2022 के चुनाव में भी उससे अधिक संख्या में समर्थन दे ताकि भाजपा को करारा जवाब मिल सकें।
सरपंच परशुराम वर्मा की अध्यक्षता तथा मो0 रिजवान संजय के संचालन में कार्यक्रम को सपा प्रदेश प्रवक्ता फैजान किदवई ,पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवाई, ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, विधानसभा माहसचिव पप्पू वर्मा प्रधान, अखिलेश यादव, कामिल अली, खालिद, मोबीन सिकन्दर प्रधान संघ अध्यक्ष, ओम चन्द्र यादव, जिला सचिव, सुभाष वर्मा, जगरूप वर्मा, अवधव राम वर्मा, सुशील वर्मा, मो0 एखलाख अन्सारी, बृजेश वर्मा, डा0 शैलेष वर्मा, उमाकान्त वर्मा, आलम , जमशेद किदवाई, खालिद किदवाई, धीरजदत्त वर्मा, मिन्टू वर्मा, समेत आदि लोग उपस्थित थे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!