विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय,गोपाल रावत

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है जिसका उदाहरण है कि आज मोदी योगी को रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा लेना पड़ रहा है वही अखिलेश यादव जिस ओर निकल जाते है उस ओर कारवा बन जाता है।

उक्त बातें शनिवार को पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने सैकड़ो साथियो के साथ ग्राम मेंढिया में झंडा लगाओ अभियान एव पूर्व प्रधान लल्लू यादव के आवास पर आयोजित चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से देश और प्रदेश की जनता परेशान है. जबकि प्रदेश और देश की सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर महंगाई घटाने की दावा कर रहे रही है. जो समझ से परे है. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. अपराध नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका है. इसके बाद भी भाजपा सरकार रामराज्य होने का दावा कर रही है. जो हास्यास्पद है. प्रदेश में सिर्फ एकमात्र आशा की किरण अखिलेश यादव की तरफ लोग टकटकी लगाकर. इन बुराइयों से निजात पाने का इंतजार कर रहे हैं और सभी समाज के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि किसानों के साथ बीजेपी राज में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है, हम जनता को बता रहे हैं कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की अपनी पार्टी है, जब देश और प्रदेश में तानाशाही चरम पर है और हर दल खामोश है ऐसे में किसानों के संघर्ष में सपा उनके साथ है।
सपा चौपाल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन रावत, एडवोकेट ओमप्रकाश यादव सपा नेता अशोक यादव, जिला सचिव पवन वर्मा, यशवंत यादव, प्रधान राम कैलाश ,सपा नेता जैसी राम यादव, मो गय्यूर, छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, मो फारुक, अली असगर, मास्टर शेष कुमार, नौशाद राइन , मो अयूब, सोनू रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!