9 परियोजनाओं का लोकार्पण एव शिलान्यास सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सांसद आदर्श ग्राम शाहपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत 9 परियोजनाओं का लोकार्पण एव शिलान्यास सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया तथा परिषदीय विद्यालयों में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत में अब तक 17 इंटरलाकिंग कार्य कराये जा चुके है।
सांसद आदर्श ग्राम में चन्द्रशेखर के घर से राजेन्द्र के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, राजेन्द्र के घर से रामसजीवन के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, रामसजीवन के घर से गुलाब चन्द्र के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, बलराम के घर से मेन इण्टरलाकिंग तक इण्टरलाकिंग कार्य, गुलाब के घर से विपिन के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य, विपिन के घर से शिव मन्दिर तक इण्टरलाकिंग कार्य, पंकज के नल से हरिश्चन्द्र शुक्ला के खेत तक इण्टरलाकिंग कार्य, हरिश्चंद्र शुक्ला के घर से विद्यावती के घर तक इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण एव प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लोकार्पण एव शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सड़के विकास की जननी है जब सड़के ठीक होती है तो लोगों का अवागमन सुगम हो जाता है। उक्त सडकों के निर्माण से शाहपुर कड़ेरा के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी । अवशेष कार्य जो रह गए है उन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा , सांसद आदर्श गाँव का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा । और इसी तरह के कार्य बाराबंकी क्षेत्र में मेरे द्वारा कराए जा रहे है, क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास में कोई कमी नहीं होगी । मेरा लक्ष्य है कि बाराबंकी के सभी गांव-गलियों में पक्की सड़कें हों, तथा हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । उसी के क्रम में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार लगातार मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को मिल भी रहा है। । हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत से मार्गों का निर्माण कराया है ।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि काम की सराहना ही सबसे बड़ा पुरुस्कार है। शाहपुर गांव में कराये गये कार्यो की आज हर ओर प्रशंसा हो रही है मेरा लक्ष्य है कि शाहपुर गांव को मॉडल मानकर सभी गांवों में इसी तरह विकास कार्य कराये जाय। सांसद उपेंद्र सिंह रावत एव बीडीओ डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने गांव में कराये गये विकास कार्यो का स्थलीय जायजा लिया।
इस मौके पर प्रशिक्षित खण्ड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह, अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान नीतू वर्मा, प्रधान सोमनाथ राजपूत, ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम पाल, मो0 आकिब जमाल, आशीष वर्मा, बीना चतुर्वेदी, प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेन्द्र वर्मा, शिक्षिका मीनाक्षी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तकनीकी सहायक अजय वर्मा, ग्राम रोजगार सेवक दिलीप कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

