महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है,सरकार…..

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी।  केन्द्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। लेकिन इसके लिए आप सब को आगे बढ़कर अपने अधिकार को हासिल करने की जरूरत है।तभी सशक्त भारत और सशक्त समाज की स्थापना हो सकेगी।

 

उक्त विचार सोमवार को ग्राम पंचायत मसौली के पंचायत घर में आयोजित महिला शक्ति कारण कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश  सरकार के मुखिया हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शौचालय,आवास, सामूहिक विवाह,रसोई गैस सिलेंडर देने का काम किया है। और तो और सरकारी आप सब को राशन के साथ तेल, नामक,दाल आदि दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार पूरी तरह से मदद के लिए खडी है।कार्यक्रम के पूर्व महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव का ग्राम प्रधान श्रीमती नजमा अंसारी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत आंगनबाड़ी केन्द्रों से धात्री महिलाओं को मिलने वाली दाल, तेल और दलिया है निर्मित सामग्री के स्टार का निरीक्षण कर प्रशंसा व्यक्त किया।
इसी दौरान कस्बे के मोहम्मद युसूफ पुत्र मोहम्मद रिजवान और नबीहा पुत्री  जियाउद्दीन दोनों बच्चे 6 माह के उपरांत इनको श्री कुमुद श्रीवास्तव ने दोनों बच्चों को अन्ना प्रसान कराया इसके अलावा जैनब पत्नी इन्तियाज की गर्भवती महिला की गोद भराई किया।
महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने डायल 112, 1076, 1090, 181 जैसे हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी पलवी ने कहा कि  महिला सशक्तीकरण का मूल सिद्धांत हैं कि महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक अधिकार, वित्तीय सुरक्षा, न्यायिक शक्ति और वे सारे अधिकार जो  पुरुषों को प्राप्त हैं वह मिलना चाहिए । मतलब ये कि महिलाओं को  पुरूषों के समान अधिकारों का आनंद मिलना चाहिए। बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनने के लिए घर से शुरुआत होनी चाहिए तभी अपने साथ एक दूसरी बालिकाओ एव महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री  महिला को  पोषाहार‌ के साथ जांच आदि की व्यवस्था समय समय पर होती है। इस दौरान पंचायत सचिव के के यादव, मुईन अंसारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद थीं।एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!