पशु आरोग्य मेले का आयोजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का निःशुल्क इलाज एवं परामर्श दिया।

विकास खण्ड मसौली की ग्राम देवकलिया में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ ग्राम प्रधान विजय बहादुर वर्मा द्वारा किया गया।इस कैम्प में 95 भैंस,28 गाय और 40 बकरियों का निःशुल्क इलाज किया गया। जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉक्टर सईद अहमद द्वारा पशुओं के टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी, पशु चिकित्सा अधिकारी त्रिलोकपुर डॉक्टर संजीव चौधरी ने पशुधन बीमा के बारे में जानकारी दी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी हेतमापुर डॉक्टर जी सी यादव ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं  ठंड में पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट राजेश कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी अनुराग तिवारी, रमाकांत यादव, ऋषभ वर्मा सहित पशु पालक मौजूद थे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!