प्रदेश में कानून का राज स्थापित, गुंडे-माफिया जेलों में: जेपीएस राठौर
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
दरियाबाद में युवा मोर्चा सम्मेलन में उमड़ी भीड़, भरा जोश
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि संसद का घेराव कर रहे संतों पर कभी कांग्रेस ने गोलियां चलवाई थीं, तो सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और यह गोलियां भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थीं।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के विरोधियों को विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी। प्रदेश महामंत्री बुधवार को दरियाबाद में युवा मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।कहा प्रदेश में भय और आतंक फैलाने वाले गुंडे-माफिया अपनी जान बचाने के लिए आत्म समर्पण कर रहे हैं।योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है।जिसके चलते प्रदेश में बड़ी-बड़ी कम्पनियां निवेश कर रही हैं। जिसका फायदा युवाओं को रोजगार में होगा।सीएम योगी के नेतृत्व में विकास कार्याे ने रफ्तार पकड़ ली है। कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण और अयोध्या में हो रहे राममंदिर निर्माण ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासतों को नया आयाम दिया है। उन्होंने सपा, बसपा और कॉंग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा व अन्य सरकारों में फर्क समझाया। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं ऐसे में युवाओं की भूमिका और बढ़ गयी हैं।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने विपरीत मौसम के बावजूद कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन विशाल सिंह ने किया। अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, दिलीप मिश्रा, उर्मिला रावत, सर्वेश अवस्थी, रूपेश सिंह, अमरजीत श्रीवास्तव, आकाश पांडेय, सत्या पंडित, अभय सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

