सरकार की गलत नीतियांे से जनता परेशान: रामगोपाल

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा की ग्राम हरिपुरवा में मास्टर सुरेश वर्मा द्वारा झंडा लगाओ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की जनता परेशान है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओ से सपा की मजबूती के लिए जन अभियान चलाने की अपील की। सपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सीधा लाभ उनको मिल रहा था परन्तु भाजपा के शासन काल में उन योजनाओं को बन्द कर दिया गया जिससे समाज में काफी रोष व्याप्त है सपा सरकार बनने पर पुनः उन योजनाओं को चालू किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि चौकीदार का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को खेतों की रखवाली करने का चौकीदार बना दिया है। डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को कमजोर कर दिया है। इस मौके पर जैसीराम यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, विपिन वर्मा, कन्हैया यादव, विवेक वर्मा, मास्टर सुरेश चंद्र, मनमोहन यादव, रामकैलाश यादव, प्रधान शरीफाबाद, विकास यादव, राजेश यादव सहित तमाम सपा समर्थक मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!