सदर विधायक ने किया इंटरलॉकिंग सड़क लोकार्पण
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। भारतीय जनता ने सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है,लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए कोविड़ के समय में ऑक्सीजन,और दवा का इंतजाम करने में सरकार नाकाम रही है अब्यवस्थाओ की वजह से लोगो को सैकड़ों किलो मीटर पैदल चलना पड़ा,खाद बीज महंगा करने के साथ साथ सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में नाकाम रही है उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम गुल पुरवा,मनेरा,प्यारेपुर,कमरपुर सरैय्या, संदौली उमरपुर में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को और नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार सपा शासन काल में हुए कार्यों को अपना बताकर अपना कार्यकाल पूरा कर रही है इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता की खून पसीने की कमाई से अपने पूंजीपति मित्रो का खजाना भर कर झूठा ढिंढोरा पीट रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर सत्ता पर काबिज बीजेपी सरकार जब मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर ही लूट मचाएं हुए है तो यह सरकार आम जनमानस के हित के बारे में कैसे सोच सकती है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गावो के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवा कर सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से माया देवी पूर्व प्रमुख, रामचंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

