समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हक की लड़ती है लड़ाई: धर्मराज

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी सर्वसमाज की हितैषी पार्टी है प्रदेश के विकास की आधारभूत संरचनाओं की रचनाकार है यह कोई हवा हवाई दावा नही बल्कि इस मेरे दावे को पुख्ता सुबूत उत्तर प्रदेश की सत्ता में रहते हुए बतौर पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बनाकर जो काम किया है वह सर्वसमाज को समृद्ध बनाने के लिए किए गए थे समाजवादी पार्टी ने जनता से जो वादा किया था उसे पूर्व की समाजवादी सरकार ने शत प्रतिशत पूरा करने का इतिहासिक कार्य किया था उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम पहलीपार,भट्ठा पुरवा,विकास खंड देवा की ग्राम दूघरा,बरगद पुरवा,कुम्हारपुर में इंटर लॉकिंग एवम सीसी रोड का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गांव, खेत, खलिहान, लघु उद्योग के आधार भूत संरचना को मजबूत बनाना और सर्व समाज के लोगो की सामाजिक असमानता को समाप्त कर उन्हे समृद्ध बनाना है। समाजवादी पार्टी उन सभी वर्गों की हकों की लड़ाई लड़ती है जो सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। विधायक धर्मराज ने कहा कि क्षेत्र का विकास करने के साथ साथ शांति और सद्भाव हमारी परंपरा है क्षेत्र की जनता ने जो प्यार और सम्मान देकर मुझे लगातार दूसरी बार अपनी सेवा का अवसर दिया उसका कर्ज आपका यह सेवक अजीवन नही चुका सकेगा।उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जिससे आज प्रदेश में फैली अराजकता,और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके और उत्तर प्रदेश में ठप हो चुके विकास कार्यों को दोबारा गति दी जा सके।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!